UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ आश्रम में 12 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, ड्रोन से होगी निगरानी

Updated on: 29 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मीरजापुर, 28 जुलाई:* जनपद के थाना चुनार क्षेत्र स्थित श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार सहित कई राज्यों से लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

 

पुलिस अधीक्षक *अपर्णा रजत कौशिक* के निर्देशन में पूरे मेला क्षेत्र को 05 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी और यातायात पुलिस तैनात की गई है। आश्रम परिसर, दर्शन मार्ग, भंडारा स्थल, पार्किंग और सिद्धनाथ दरी जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं।

 

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी की जा रही है। ड्रोन के जरिए आश्रम, दर्शन मार्ग, पार्किंग, पर्यटक स्थल और भीड़ वाले क्षेत्रों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारी लाइव फीड के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News