संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। संत अतुलानंद विद्यालय में 42 वां राष्ट्रीय शूटिंग बॉल का शुभारंभ हुआ जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शूटिंग बॉल एसोसिएशन महासचिव रविंद्र तोमर एवं विद्यालय के संरक्षक राहुल सिंह ने नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम के संयोजक तारकेश्वर सिंह लक्ष्मण पुरस्कार अवॉर्डी उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि पहली बार वाराणसी में राष्ट्रीय शूटिंग बाल का प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,काशी के लिए यह गर्व की बात है।कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रदेश के खिलाड़ियों ने फ्लैग मार्च पास्ट करके किया। शिवम स्कूल के प्रबंधक राजेश मिश्रा ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन के सचिव प्रिंस चौबे इंटरनेशनल पहलवान भैयालाल, शिवचरण, संजय पटेल, गौरव मिश्रा ,उमेश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
(फोटो)