संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --प्राचीन छात्र एसोसिएशन उदय प्रताप कालेज वाराणसी का त्रिवार्षिक चुनाव प्रातः 10बजे से अपरान्ह 02 बजे तक प्राचीन छात्र भवन के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में प्राचीन छात्रगण उपस्थित हुए।इस अवसर पर आनन्द विजय द्वारा बताया गया कि चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष--डा.रामसुधार सिंह (साहित्यकार), उपाध्यक्ष--आनन्द विजय एवं धनंजय सिंह, मंत्री--डा.विनय कुमार सिंह, उपमंत्री--भानु प्रताप सिंह एवं कृष्ण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष--डा.कृष्ण कुमार सिंह,लेखा परीक्षक--अमरनाथ सिंह एवं महेन्द्र प्रताप सिंह और सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट अजय प्रताप सिंह एवं एडवोकेट क्रान्ति कुमार सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।