संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।। साइबर क्राइम पुलिस ने आज धोखाधड़ी व गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संदीप गौड़ पुत्र अमृतलाल को मुखबिर के खास सूचना पर सिटी स्टेशन से गिरफ्तार किया । अभियुक्त के बारे में इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक विनोद यादव पुत्र झूरी लाल यादव ग्राम कुशहा ने साइबर क्राइम थाना को सूचना दिया कि उसके फोन पर अपने आप को सीप के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर कर उसका मोबाइल हैक कर खाते से 520000 धोखाधड़ी किया गया जिसकी जांच उपनिरीक्षक निरंजन सिंह वह हेड कांस्टेबल रविकांत जायसवाल द्वारा की जा रही है पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म को कबूल करते हुए बताया कि मैं स्नातक किया हूं और अपराध की दुनिया में वर्ष 2001 में ही आया था वर्ष 2001 में गंभीर मारपीट गाली गलौज कर जेल गया उसके बाद मैं 2016 में अपने भांजे का मर्डर कर दिया जिसमें मेरे विरुद्ध थाना कृष्णा नगर लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट में करवाई किया गया तब से मैं लगातार जयराम की दुनिया में रहकर अपराध के पैसे से प्रतापगढ़ लखनऊ नोएडा देवगढ़ आदि स्थानों पर रहकर अपराध कर रहा हूं अभियुक्त के ऊपर विभिन्न जनपद में कुल दर्जन भर मुकदमे पंजीकृत है अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्रा उपनिरीक्षक संजीव कनौजिया हेड कांस्टेबल श्यामलाल गुप्ता हेड कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार द्विवेदी हेड कांस्टेबल भोपाल रविकांत राजेंद्र कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव पृथ्वीराज देवेंद्र अनिल मनीष अवनीश चालक शामिल रहे।