संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* व्यापार कल्याण समिति की ओर से बुधवार की सांयकाल मिर्जामुराद कस्बा में भगवती काम्प्लेक्स के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।व्यापारियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रम व ठंडई का दौर चला।कलाकारों ने होली खेले मसाने में...रंग बरसे...जोगीरा सररर...होलिया में उड़े ला गुलाल...होली खेले रघुवीरा...समेत अन्य फाग गीतों पर समां बांध खूब वाहवाही लूटी।
व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह 'पिन्टू' की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
होली मिलन समारोह में सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा.महेंद्र सिंह पटेल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, विनय सिंह 'हिटलर', राजेन्द्र गुप्ता, सतीश सिंह, ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता 'डब्लू', गौरव गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, प्रिंशु, महेश, नीरज गुप्ता, मुकेश, सुरेन्द्र, डा.अनिल चौबे, शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू' (पत्रकार), उमेश उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, नन्दकिशोर पटेल, सभाजीत यादव, अजय गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।