UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने वांछित चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 मोबाइल फोन ₹1200 नगद बरामद

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

संवाददाता, अतुल राय 

वाराणसी। जनपद में चोरी,लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के क्रम में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा सोयेपुर मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को लालपुर पुलिस द्वारा ऐढे रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से चोरी की एक मोबाइल व 1200 रूपए नगद बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के द्वारा अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया गया कि वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर यह गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 चौकी प्रभारी लालपुर प्रभाकर सिंह,उ0नि0 अरूण कुमार,हे0का0 पवन कुमार सिंह,हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,का0 श्रवण कुमार यादव,का0 मनीष तिवारी,का0 मनीष सिंह (सर्विलांस सेल)आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News