UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कानपुर ले जा रहे चार कुंतल तीन किलो नाजायज गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- मिर्जामुराद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार की तड़के कछवां-कपसेठी मार्ग पर मिल्कीपुर गांव के सामने रोड पर एक ट्रक व एक इंडिको कार से चार कुंतल तीन किलो नजायज गांजा बरामद किया गया।वही पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य व डीसीपी क्राइम चंद्रकांत मीणा व एडीसीपी आकाश पटेल व एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तार पांचो गांजा तस्करों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताए कि मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया व स्वाट टीम प्रभारी मनीष मिश्रा कछवांरोड चौराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कपसेठी के तरफ से एक ट्रक व इंडिको कार आ रहा है जिसमें भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ है अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है।जिसपर पुलिस सक्रिय हुई और कछवां-कपसेठी मार्ग पर मिल्कीपुर गांव के आमने रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक व कार को कब्जे लेकर थाने पर लाने के बाद जब तलाशी लिये तो ट्रक में आलू के बोरी के बीच में चार कुंतल तीन किलो गांजा रखा हुआ था।वही गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर कानपुर जा रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त बड़ागांव थाना क्षेत्र अनेई गांव निवासी राजकुमार शुक्ला व बिहार प्रांत के बक्सर जिले के विनोद व गोपाल सिंह थे व गया जिले के राघव महतो व विंध्याचल बहेलिया रहे।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।वही डीसीपी गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने का घोषणा किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया, कछवांरोड चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा, एसआई इंद्रजीत मिश्रा, सुनील कुमार गोंड, कृष्ण कुमार वर्मा, कास्टेबल वैभव त्रिपाठी, शैलेश कुमार, साजन कुमार, नितेश कुमार, हरिराम शुक्ला रहे।वही स्वाट टीम प्रभारी मनीष मिश्रा, एसआई आदित्य मिश्रा, कास्टेबल विजय शंकर राय, ब्रह्मदेव सिंह, रामाशंकर यादव, पवन कुमार, आलोक मौर्या, शंकर राम, दिनेश कुमार, उमेश सिंह रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News