संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2024 के अन्तर्गत रविवार को वरूणा पुल स्थित शास्त्री घाट से सीनियर सिटीजन मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया।इस मैराथन दौड़ का जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।यह मैराथन दौड़ प्रतियोगिता शास्त्री घाट से शुरू होकर कचहरी चौराहा,सर्किट हाउस,तहसील सदर,संत अतुलानंद स्कूल,सेंट्रल जेल रोड होते हुए अम्बेडकर चौराहा कचहरी पर आकर समाप्त हुई। इस दौड़ में 60 से अधिक उम्र वाले सैकड़ो व्यक्तियों (पुरुषों एवं महिलाओं) द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अशोक कुमार,द्वितीय स्थान पर राजकुमार एवं तृतीय स्थान पर राजबली रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूनम मौर्या के साथ साथ प्रसिद्ध धाविका नीलू मिश्रा,नोडल अधिकारी के रूप में अनिल चौरसिया,पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रीतेश बिन्दल,जनसेवक गोपाल गुप्ता,स्वतंत्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।