संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र स्व० उस्मान अंसारी निवासी ग्राम फकीरपुर थाना चोलापुर वाराणसी को घोसियाना थाना कैण्ट वाराणसी से आज दिनांक 29.10.2023 को समय 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 560 नाजायज़ गांजा व जामा तलाशी से 250/-रू0 नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट में मु0अ0सं0-495/2023 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त बता रहा है कि मैं यह नाजायज गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था। मैं चोरी-छिपे गांजा बेचकर ही अपना जीविकोपार्जन करता था कि आपलोगों द्वारा आज पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सौरभ पाण्डेय,का0 अनुज कुशवाहा,का0 भवन कुमार,उ0नि0 गौरव कुमार सिंह,का0 सचिन मिश्रा,का0 अंकित मिश्रा,का0 प्रेमशंकर पटेल थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।