UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मुआवजा और अधूरी सड़क को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे जौनपुर के किसान

Updated on: 17 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जनपद जौनपुर के दर्जनों किसान मंगलवार को अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे। ये सभी किसान वर्ष 2012 के एनएच-233 प्रकरण से जुड़े हैं, जिनकी लगभग 20 गांवों की करीब 4000 बीघा भूमि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थीकिसानों का आरोप है कि वाराणसी और आजमगढ़ खंड की सड़क तो बन गई, लेकिन बीच का लगभग 16 किलोमीटर हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। न तो उस हिस्से का निर्माण कराया गया और न ही प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा मिला है किसानों ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और टोल प्लाजा के माध्यम से अवैध वसूली भी जारी है। इसी समस्या को लेकर लगभग दो दर्जन किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में अपनी बात रखने पहुंचेप्रशासन ने किसानों को सर्किट हाउस के बाहर से हटाकर मंडलायुक्त सभागार में बैठाया, जहां अपर मंडलायुक्त ने उनसे मुलाकात की। बैठक में किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News