पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जफराबाद। जौनपुर सन्तो महापुरुषों के सत्संग तथा उपदेशों को नही सुनने या सुनकर मनन नही करने के कारण समाज मे हिंसा व अराजकता बढ़ रही है।यह बातें बुधवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा के संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज ने अपने नेतृत्व में निकली एक सौ बाईस दिनी शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध तथा आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के दौरान इमलो गांव में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में कही।
ऊक्त सभा को सम्बोधित करते हुये संत पंकज जी ने कहा भारत भूमि पर सन्तों महात्माओं का अवतरण समय-समय पर होता रहा है। इस कलियुग में अन्य युगों की अपेक्षा बहुत परिवर्तन हो गया। मानव की आयु घट गयी।शारीरिक बल घट गया। अन्न में प्राण चला आया। मन, बहुत चंचल हो गया। ऐसी स्थिति में दयालु प्रभु ने सन्तों को धरती पर भेजा। उन्होंने आकर अपना परिचय बताया तथा कहा कि जीवात्माओं तुम सतलोक रूपी समुद्र की बूंद हो। यहां काल माया के द्वेष में आकर फंस गए हो।इसलिये समाज के शुभचिन्तकों से विनम्र अपील है कि लोगों को शाकाहारी, सदाचारी, नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर ऋशिदेव श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, बालेन्द्र मिश्र, राम सागर यादव, विजय कुमार यादव, रमेष निशाद, कन्हैयालाल निशाद, सत्य प्रकाष मौर्य, सुभाश चन्द्र निशाद, विजय नागर, बैजनाथ यादव, दीनदयाल निषाद,कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।