UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

243 लोगों का मुक्त इलाज डॉ अभिषेक शुक्ला

Updated on: 23 July, 2026

वाराणसी 2-11-25 को रविवार के दिन पुलिस लाइन गेट के सामने हृदयम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 243 व्यक्तियों की नेत्र, रक्त व शुगर की जांच की गई, साथ ही सभी को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिषेक शुक्ला अपनी चिकित्सा टीम के साथ मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया।

स्वस्थ शिविर के आयोजक विमटा लैब लिमिटेड के संचालक प्रशांत सिंह थे और उनकी टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। स्वस्थ शिविर का उद्देश्य जनसामान्य को स्वस्थ के प्रति जागरूक करना एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करना था।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News