संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*दानगंज।* श्री राधा कृष्ण दुर्गा पूजन समिति दानगंज. मोहनदास दुर्गा पूजा समिति मे अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने मा का आशीर्वाद प्राप्त किपा.
नवरात्रि के सप्तमी तिथि से माता दुर्गा को स्थापित कर नियमित रूप से वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन का सिलसिला शुरू है। भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक पट खुला रहता है जहां दूर -दराज से देवी भक्त आकर दर्शन पूजन करते हैं। सप्तमी से नौमी तक भारी भीड़ महिलाओं -पुरुषों की उमड़ती है।
श्री नव दुर्गा पूजन समिति के सभी पदाधिकारियों व कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन पूजन संग प्रवचन किया जाता है। क्षेत्र के राणा प्रताप चौहान. प्रमोद पाण्डेय. शीतला प्रसाद चौबे. गोपाल चौबे. गोविंद बरनवाल. पूर्व प्रमुख चोलापुर लाल बहादुर सिंह.रामेश्वर गिरी . अखिलेश सिंह सहित। प्रधानों,पत्रकारों,शिक्षको,चिकित्सकों,समाजसेवि जनो का सहयोग निरंतर मिलता है। इस वर्ष अपार भीड़ आकर्षक पांडाल,देवी मूर्ति व सांस्कृतिक संध्या का आनन्द लेने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए स्वयंसेवको संग महिला,पुरुष पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है।