UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कोइराजपुर रिंग रोड फेज दो के किनारे लावारिस नवजात शिशु मिला,महिला पुलिस साथ लेकर अस्पताल में किया भर्ती

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ* बड़ागाँव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर रिंग रोड फेज दो स्थित वरुणा नदी के पास रविवार की शाम एक लावारिस नवजात शिशु (लड़का) कच्चे रास्ते मे झाड़ी के किनारे पड़ा हुआ हरहुआ पुलिस को मिला।

चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने ततपरता दिखाते हुए उपचार के लिए महिला पुलिस संग पीएचसी हरहुआ ले गए जहाँ शिशु का प्राथमिक उपचार शुरू कराया।

 शिशु के बाबत थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि बरामद शिशु नवजात है उसे किसी ने लोकलाज के भय से नवजात बच्चे को कपड़े में लपेटकर झाड़ी में फेंक दिया था। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची महिला कांस्टेबल ने बच्चे को ग्रामीणों की मदद से झाड़ी से निकालकर अपने गोद में ले ली। वही बच्चे की स्थिति चिंताजनक होने पर उसे हरहुआ में प्राथमिक उपचार करा कर उसे शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल उपचार के लिये भेज दिया गया ।

 इस दौरान मुख्य रूप से चौकी प्रभारी हरहुआ अभिषेक राय ,महिला पुलिस वंदना यादव,उपनिरीक्षक रविन्द्र दुबे,उप0निरी0 के0के0 वर्मा, दीवान सुरेश विश्वकर्मा व मुकेश कुमार ने सराहनीय कार्य कर नवजात को जीवन दिलाने का कार्य किया। देर रात तक हरहुआ बाजार में तरह तरह की चर्चा जोरों पर रही।हरहुआ पुलिस इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News