UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मानक व गुणवत्तापूर्ण कार्य को ससमय पूरा करने पर लोक निर्माण कार्ययोजना में दिया गया जोर

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सर्किट हाउस वाराणसी में लोक निर्माण कार्ययोजना की अध्यक्षता करते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि किसी कार्य को मानक व गुणवत्तापूर्ण बनाये रखते हुए ससमय पूरा किया जाए ताकि जनहित में लोगो को राहत मिले। लोक निर्माण कार्य योजना में डीएम वाराणसी,विधायक सौरभ श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य व सभी विधायकों के प्रतिनिधि व पीडब्लूडी के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता शामिल रहे। त्रिभुवन राम ने प्रस्ताव में कहा कि जहाँ कहीं निर्माण करा रहे हो वहाँ बोर्ड ,साइनेज लगाकर कार्य हो। जहां की सड़कें लिंक व अन्य हाट मिक्स प्लांट से बने ताकि सड़कें सरफेस हो उबड़ -खाबड़ न रहे। सभी कार्ययोजना के प्रस्ताव पास करके पूरी जांच व तकनीकी बाधा को दूर करते हुए डीएम के स्तर से निर्माण के लिए शासन को भेजा जाएगा।

इस कार्य मे पूरी ईमानदारी,गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News