संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा शनिवार को डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिगरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में साइड हॉस्टल की तरफ यूरिनल एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पवेलियन भवन के पीछे आउटडोर खिलाड़ियों के लिए वाटर कूलर एवं पाथवे के बगल में पुराने टॉयलेट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। फुटबॉल ग्राउंड की बुकिंग 15,000/ रुपया प्रतिदिन,क्रिकेट ग्राउंड की बुकिंग 20,000/ प्रतिदिन तथा अभी हाल की बुकिंग छोटे कार्यक्रम को देने हेतु निर्देशित किया गया।वाकरो के लिए 1,000/ प्रतिमाह का शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। बैंक्विट हॉल को आउटसोर्सिंग के द्वारा संचालित करने के निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक इवेंट के अनुसार चार्ज करने के निर्देश दिए गए। उक्त की देखरेख हेतु एक मेनपावर एजेंसी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। वार्षिक एवं लाइफटाइम मेंबरशिप देने के लिए शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।