संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पाण्डेयपुर लालपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने ग़रीब एवं असहाय बस्तियों के बच्चों को त्यौहार पर मिठाई बांटकर उन्हें खुशहाली देने का कार्य किया। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हम पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर होने के कारण दीपावली का शुभ त्यौहार नहीं माना पाते।इसलिए हम सभी लोग इस त्यौहार को गरीब व असहाय लोगों के बीच जाकर मनाया और अपने त्यौहार को सकुशल मनाने के काम में लगे हैं,जिससे गरीब बच्चों के चेहरे पर इस त्यौहार की एक अलग खुशी देखने को मिल रही है।