संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। विश्व युवक केंद्र एवं यू.एस.एस. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिशा कॉन्वेंट स्कूल,मुड़ैला में पर्यावरण दिवस के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर प्रदूषण,वृक्षारोपण,जलवायु परिवर्तन,बाढ़-सूखा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। संस्था पदाधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।