UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर वाराणसी मंडल चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी।महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने वाराणसी मंडल चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश। इस निरीक्षण में उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन,अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन)अशोक कुमार वर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा)अजय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे.चौधुरी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय)विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य)पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.आर.सिंह,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा नीरज कुमार,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा कल्पना दूबे,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा ए.के.सिंह,मंडल चिकित्साधिकारी डा ममता सिंह,मंडल चिकित्साधिकारी डा बी.वी.अमरनाथ समेत सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। अपने निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल चिकित्सालय पहुँचे और मण्डल चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड,पैथालॉजी लैब,बहिरंग रजिस्ट्रेशन/पर्ची काउन्टर,दवा वितरण काउन्टर,फिजियोथरेपी रूम,मेडिसिन स्टोर रुम,पुरुष/महिला सर्जिकल,सर्जिकल आई.सी.यू. कक्ष,क्रिटिकल केयर यूनिट,लेबर रूम,लिनेन स्टोर एवं औषधि भण्डार,आपरेशन थियेटर,बाल एवं महिला चिकित्सा वार्ड,स्पेशल वार्ड,नवजात गहन चिकित्सा कक्ष व रजिस्ट्रेशन एवं बहिरंग रोगी ब्लाक का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने मंडल चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए वाटर बूथ बढ़ाने,मंडल चिकित्सालय में विद्युत प्रकाश बढ़ाने,पुराने उपकरणों को बदलने,दवाओ के रख-रखाव में सुधार लाने तथा मंडल चिकित्सालय में पड़े पुराने,अनावश्यक और परित्यक्त सामाग्री हटाने तथा चिकित्सालय में प्रापर वेंटिलेशन के लिए विभिन्न भवनों में एक्सास्ट फैन लगाने का निर्देश दिया ।

इसी क्रम में महाप्रबंधक ने मंडल चिकित्सालय में संस्थापित ऑक्सीजन प्लान्ट का भी निरीक्षण किया और उसके उपयोग की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मंडल चिकित्सालय पर कार्यरत चिकित्सको के साथ बैठक कर मंडल चिकित्सालय की आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों,पैरामेडिकल स्टाफ को इन पैनल करने,संविदा आधारित चिकित्सकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे कालोनियों एवं रेल परिसरों / रेल भवनों की व्यापक साफ-सफाई,रूटीन फोगिंग,सेनेटाईजेशन तथा कूड़ा निस्तारण के हेतु किये जाने वाले विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा कर समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News