UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी के नेवादा विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों और विद्युत उपभोक्ता के बीच हुई मारपीट

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा विद्युत केंद्र पर कर्मचारियों के द्वारा विद्युत उपभोक्ता के साथ जाति सूचक शब्द व मारपीट का लगा आरोप।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवादा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम सभा नेहिया में विद्युत बार-बार कटौती की जा रही थी जिससे बार-बार विद्युत कटौती से परेशान होकर सही जानकारी लेने विद्युत उपभोक्ता बिपिन चंद्र राय के द्वारा विद्युत उपकेंद्र के सरकारी नंबर पर कॉल किया गया तो कर्मचारियों के द्वारा विद्युत कटौती की सही जानकारी नहीं देने और फोन पर ही विद्युत उपभोक्ता से फोन उठाएं विद्युत कर्मचारी के द्वारा अभद्रता से बात की गई जिससे विद्युत कटौती की सही जानकारी प्राप्त करने हेतु विद्युत उपभोक्ता के द्वारा अपने यहां कार्य करने वाले मजदूर राम लखन पुत्र संतु राम निवासी नेहिया को विद्युत केंद्र पर भेजा गया तो वहां पर उपस्थित sso संतोष कुमार सिंह पुत्र मुरलीधर और वहां पर उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा वहां गए मजदूर के साथ मार पीट तथा गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया जिससे मजदूर को काफी आत्म सम्मान ठेस पहुंचा उसके बाद इसकी शिकायत विद्युत उपभोक्ता के द्वारा स्थानीय थाने पर जाकर किया गया और इस मामले में विद्युत कर्मचारियों के ऊपर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई गई। और जब इस मामले में स्थानीय विद्युत अधिशासी अभियंता से बात की गई तो उनके द्वारा विद्युत उपभोक्ता के आरोपो को गलत बताया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News