UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर ब्लाक में आयोजित हुआ जन कल्याणकारी योजनाओं की संगोष्ठी

Updated on: 22 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य के अंतर्गत विकसित एवं समर्थ उत्तर प्रदेश @2047 के लक्ष्य के प्राप्ति के लिए आज विकासखंड रामपुर के सभागार में ब्लॉक प्रमुख श्री राहुल सिंह , खंड विकास अधिकारी , एडीओ पंचायत एवं समस्त ग्राम प्रधानों , क्षेत्र पंचायत सदस्य की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में सभी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से समर्थ उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर विकसित उत्तर प्रदेश बनाने हेतु अपने सुझावों को प्रविष्टि करने के लिए प्रेरित किया गया। संगोष्ठी में समस्त शासन की जनकल्याण योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना , मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक पेंशन , पशुपालन, शौचालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आयुष्मान कार्ड के विषय में अवगत कराया गया एवं वर्ष 2017 से अभी तक प्राप्त उपलब्धियां को रेखांकित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News