संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। चोलापुर थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने रविवार को गोसाईपुर मोहांव के वनवासी बस्ती में गरीब व असहाय बच्चों के साथ दीपावली क्यों मनाया जाता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें मिठाई और मोमबत्ती बांटकर दीपो के त्यौहार पर खुशियों का इजहार किया।चोलापुर प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक असहाय एवं ग़रीब परिवारों में जाकर मिठाई और मोमबत्ती के साथ उपहार बांटकर उनके साथ दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मनाया।थाना प्रभारी के हाथों बिस्कुट,टॉफी,नमकीन,कुरकुरे दिवाली के सामान पाने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। वहीं कई बच्चों ने मिठाई के लिए पुलिस अंकल से गुहार लगायी और कहा कि अंकल हमें मिठाई नहीं मिली है। वही पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों को सहर्ष मिठाई बांटकर उनकी खुशियों को बढ़ाने की कोशिश की गयी।अपने बीच अधिकारियों द्वारा दीपावली पर मिठाई पाकर बच्चे बड़े सभी खुश हुए।