संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* काशी में सैलानियों के नावों से आवागमन के दृष्टिगत दर का निर्धारण किया जा चुका है। इस बाबत अपर नगर आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि नगर निगम द्वारा सैलानियों के नावों से आवागमन के दृष्टिगत नाव बोट दर का निर्धारण किया जा चुका है व गंगा घाटों पर किराया दर की सूची चस्पा किया गया है, ताकि आने वाले सैलानियों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अपर नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिये नगर निगम द्वारा कर निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगायी गयी है, जो समय-समय पर निरीक्षण का कार्य करते हैं, ताकि बोटिंग में चीटिंग न हो, इसके लिये जल पुलिस के साथ तविशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि चीटिंग करने वाले लोगों का चिन्हाकंन कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
वहीं अफसरों ने शासन को नहीं भेजी विकास की कार्य योजना बाबत शिकायत पर उन्होंने बताया कि नगर निगम की विभिन्न कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है