UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सपा कार्यालय अर्दली बाजार में जिला संगठन की मासिक बैठक का आयोजन

Updated on: 05 June, 2026

मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- अर्दली बाजार स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिला संगठन के मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी विधानसभाओं से समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक में अन्तिम मतदाता सूची में बढ़े हुए एवं कटे हुए नामो की विधानसभा वार समीक्षा की गई। जिले में बढ़ते हुए अपराधों पर चिंता व्यक्त किया गया। साथ ही समसामयिक घटनाओं पर चर्चा भी किया गया। बैठक में दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि पार्टी के सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव- 2017 की तैयारी में जी जान से लग जायें। उन्होंने भाजपा पर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। बैठक का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग फार्म 6 द्वारा छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं की आवाज दबाती रही है। भाजपा ने महिलाओं को कभी भी न्याय नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने श्री राम मंदिर एवं नए संसद भवन की उद्घाटन में देश की महामहिम महिला राष्ट्रपति का अनादर किया है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी के प्रदेश सचिव मनीष सिंह एडवोकेट के पुत्र अनिमेष सिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, डॉक्टर रामबालक पटेल, राम सिंह यादव, अवधेश पाठक, पूजा यादव, डॉक्टर आनंद तिवारी, अवधेश अंबेडकर, गोपाल पाण्डेय, आकाश मौर्य, मनोज यादव, बाबूलाल यादव, अश्वनी चौहान, डा. फैसल रहमान, शीतला प्रसाद पप्पू, रामकुमार यादव, लव कुश पगड़ी, दिनेश यादव, लाल बाबू सोनकर, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, विद्या भारती, हृदय गुप्ता, दिलावर यादव, सत्येन्द्र यादव, संजय पहलवान, करीमुल्ला अंसारी, रीना यादव, बबऊ यादव, सलमा बेगम, कमलाकांत प्रजापति, सुभाष यादव, कुलदीप कुमार, गौतम सोनकर, इस्तियाक अहमद, जवाहरलाल, विनोद शुक्ला समेत सैकड़ो लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News