UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*छेड़छाड़ का वांछित अभियुक्त निमिष थाना लक्सा द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में थाना लक्सा पुलिस द्वारा मुखिबर खास सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 62/2023 धारा 354(क), 354 (घ) भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त (जो पीड़िता को ट्युशन पढाने के दौरान लगभग डेढ़ वर्षों से गलत तरीके से टच करते हुए छेड़खानी करता था) निमिष पाठक पुत्र त्रिभुवन पाठक निवासी D61/33A-S सिद्धगिरीबाग, थाना लक्सा वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष को हनुमान मन्दिर औरंगाबाद के पास से दिनांक 28.09.2023 को समय समय 14.00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लक्सा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री बैजनाथ सिंह, उ0नि0 श्री आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी औरंगाबाद,का0 शनी यादव क्राइम टीम,का0 विकास कुमार, थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News