UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा महिमा विश्वास को 4 घण्टे में खोजकर सौंपा परिजनों को

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों के खोज बिन के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल, के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा 8 फरवरी 2026 को आवेदक मृदुल कुमार विश्वास पुत्र मिहिर कुमार विश्वास द्वारा खुद के पुत्र महिम कुमार विश्वास के दिनांक 05 फरवरी 2026 को काशी पैलेस वाराणसी से गायघाट घूमने के दौरान गुम हो जाने और उनका मोबाइल फोन बन्द हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदा होने की तहरीर दी गई थी। तहरीर देने के उपरान्त चेतगंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर सर्विलांस, कैमरों की मदद से व लोगों से पूछताछ किये जाने व काफी जद्दोजहद करने के बाद महिम कुमार विश्वास उम्र 26 वर्ष को चार घण्टे के अन्दर ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।महिम कुमार को पाकर उसकी माता ने चेतगंज पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।इस सराहनीय खोज करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, मुख्य आरक्षी भरत यादव,आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल आदि शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News