संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।हाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में शासन के निर्देश के अनुसार मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयंसेवकों ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कुल 11 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर ऊर्जा व प्रतिभा का किया प्रदर्शन। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक मौर्या बी ए फर्स्ट सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर साहिल सिंह बीए थर्ड सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान रोमा गोड़ तृतीय सेमेस्टर को मिला। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अंगद प्रसाद यादव तथा डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम में डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5 के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अखिला नन्द सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ0 ममता सिंह ,कंचन वर्मा तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ताकि उनके उत्साह को बल मिल सके।