UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

15000/- रूपये का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया गया ।* 

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 थाना राजातालाब क्षेत्र में तीन व्यक्तियों द्वारा ओला कैब चालक से मारपीट कर गाड़ी लूट लेने की घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 186/2024 धारा 309(4),115(2),351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । इस दुस्साहसिक लूट की घटना का पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे । 

इसी क्रम में  पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.10.2024 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 15000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त संदीप कुमार गौड पुत्र पारस नाथ गौड, नि0 प्लाट नं0 05 टकटकपुर, थाना कैन्ट, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त मुकमदमें में दिनांक 27.09.2024 को पुलिस मुठभेड़ में 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका हैं । 

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण संदीप कुमार गौड पुत्र पारस नाथ गौड़, निवासी प्लाट नं0 05 टकटकपुर, थाना कैन्ट, जनपद वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष । मु0अ0सं0 0187/2024 धारा 109(1) बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी।मु0अ0सं0 0254/2024 धारा 309(4) बीएनएस थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी ।मु0अ0सं0 08/2024 धारा 25/3 आयुध अधिनियम थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी । मु0अ0सं0 002/2024 धारा 120-B, 379, 392, 411 भादवि थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी । मु0अ0सं0799/2019 धारा 504,507भादवि थाना भेलुपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।मु0अ0सं0 269/2024 धारा 323, 427, 452, 504, 506 भादवि थाना भेलुपुर कमिश्नरेट वाराणसी । 

प्र0नि0 अजीत कुमार वर्मा, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 अंकुर थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 सुरेन्द्र कुमार थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी  का0 जयहिन्द थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणस

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News