UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) छात्रवृत्ति विदुषी वर्मा का हुआ चयन* 

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर कक्षा 11वीं की छात्रा विदुषी वर्मा का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। संपूर्ण भारत से चुने गए प्रतिभागियों में विदुषी का चयन भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायन)में हुआ है। जबकि संपूर्ण उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो प्रतिभागियों को गायन में चुना गया है। विदित हो कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा भी विदुषी को पुरस्कृत किया गया था। विदुषी मूलतः जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव की निवासिनी है। ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पं. देवाशीष डे से विदुषी गायन का शिक्षा- दीक्षा ले रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News