UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीटी स्कैन कराने का दीनदयाल अस्पताल में मांगा गया 500 रुपया

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में एक मरीज से सीटी स्कैन कराने का 500 रुपया मांगा गया। जब मरीज असमर्थ हुआ तो उसने अपने एक परिचित से पैसे की मांग की। इस दौरान आसपास के लोगों ने दलाल को पकड़ लिया। लेकिन दलाल भागने में कामयाब हो गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर में सेवापुरी ब्लॉक के राखी नेवादा लक्षीपुर गांव के बीडीसी संतोष कुमार अपने आठ माह के भतीजे अंश को लेकर अस्पताल आए थे। 222 कमरा नंबर के सामने डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने सीटी स्कैन लिखा। उसी दौरान कमरे के बाहर खड़ा एक दलाल उनकी पर्ची लपक कर ले लिया। और 500 रुपया देने पर तुरंत अल्ट्रासाउंड करा देने की बात कही। लेकिन मामला खुलते ही पकड़े जाने से पहले ही दलाल भाग गया। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर दिग्विजय सिंह ने बताया कि ऐसे दलालों की पहचान करने के लिए ही मैंने सभी कर्मियों को परिचय पत्र पहनने के लिए कहा है। जल्द ही एक कमेटी बनाऊंगा जो ऐसे लोगों को चिन्हित कर पकड़ेगी। हालांकि 222 नंबर कमरे के सामने लगे सीसी कैमरे को चेक कर दलाल की पहचान कर कार्रवाई कराई जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News