UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पोषण पखवाड़ा में महिलाओं व किशोरियों को किया गया जागरूक,सीडीपीओ ने किया प्रोत्साहित*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ बाल विकास परियोजना हरहुआ के सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे सुपोषण दिवस का आयोजन से लेकर गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता, साफ-सफाई और पोषण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाज के माध्यम से संतुलित आहार का डेमो प्रस्तुत कर जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही खान-पान व देखभाल की जानकारी दी गई।

रसोई आधारित प्रदर्शन के जरिए बताया गया कि दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री से एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है। साथ ही विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व वसा जैसे पांच प्रमुख पोषक तत्वों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।गोसाईपुर मोहाव में मुख्य सेविका बिंदु देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया।

     सीडीपीओ हरहुआ दिलीप केसरी ने बेहतर कार्य करने वाली सुरवाइजर और आंगनबाड़ी को प्रोत्साहित किया।साथ ही समय से पोषण सामग्री मुहैया कराने का निर्देश दिया। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।

 कार्यक्रम में मुख्य सेविका आभा त्रिपाठी,किरण लता,चांदतारा,संगीता,नेहा,बिंदु सरिता ,चिंता ,अन्नू समेत

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ती और क्षेत्र की गर्भवती व धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News