संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- दीवा फाउंडेशन द्वारा सोमवार को शास्त्री घाट पर लगातार छठवें वर्ष अंतर स्कूल जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह 10:00 बजे से ही प्रतिभागी छात्र-छात्रायें अपने अभिभावकों एवं कलाध्यापकों के साथ एकत्र होने लगे। प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में किया गया। कनिष्ठ वर्ग में छात्रों ने धार्मिक विषय वस्तु एवं भारतीय किसान पर चित्रण किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने महाकुंभ एवं भारतीय नृत्य शैली विषय पर शानदार रंग चित्रण किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक सीए जमुना शुक्ला और विशिष्ट तिथि पर्यावरणविद् डॉक्टर सचिन सनातनी थे। मुख्य अतिथि जमुना शुक्ला ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना कर उन्हें कला की बारीकियों का ज्ञान दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। अतिथियों द्वारा वरिष्ठ वर्ग और कनिष्ठ वर्ग में कुल 20 पुरस्कार दिए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया गया।इस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार पाने वाले आयुष्मान पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार मोनिका शर्मा और दृष्टि केसरी तथा तृतीय पुरस्कार कृतिका कुमारी और अदिति को मिला। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार संस्कृति सेठ, द्वितीय पुरस्कार आशी सिंह, तृतीय पुरस्कार आकांक्षा मौर्या और मोहम्मद अजमल को मिला। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में रिया, अंशिका, वैष्णवी, अंश को सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम में होटल क्लार्क वाराणसी द्वारा बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट और मैक वाराणसी द्वारा स्टेशनरी का प्रबंध किया गया था। इस आयोजन में नीलम गुप्ता, पूजा श्रीवास्तव, राहुल सिंह, अनुराधा पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अर्चना दामले, देववंशी, पूजा केसरी, रीना आदि का सहयोग एवं उपस्थिति रही।