संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामनगरः वार्ड की लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को पार्षद रामकुमार यादव की ओर से लाल बहादुर शास्त्री के पास बंधा रोड पर कार्यालय खोला गया।जिसका उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता मुरारी लाल यादव ने फीताकाट कर किया।पार्षद ने मीडिया से बताया कि किसी भी समस्या के लिए नागरिक पूरे दिन यहां आकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।पार्षद को खोजने की जरूरत नहीं होगी।लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर हूं।इस मौके पर सर्वजीत यादव,संजय यादव,जितेंद्र यादव,बाबा पाल,संदीप चौरसिया, रणजीत चौहान, मोनिस खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।