UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पशु क्रूरता के मामले मे अभियुक्त विकास यादव व अमित कुमार यादव थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कब्जे से कुल 04 राशि गाय बरामद* 

Updated on: 28 July, 2026

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.07.2023 को मुनारी की तरफ से होते हुए चन्दौली जाने वाले एक पिकअप नम्बर |UP67 T 8694 तथा एक मैजिक नम्बर UP65 CT 5199 में दो-दो गाये बड़ी ही क्रूरता पूर्वक रस्सी से बंधे होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संगुलपुर चौराहा से अभियुक्तगण 1. विकास यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी ग्राम मचिया कला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 2. अमित कुमार यादव पुत्र राम करन यादव निवासी ग्राम मचिया कला थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 374/2023 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 रमेश चन्द्र,उ0नि0 रमेश यादव,हे0का0 महेन्द्र यादव,का0 बृजभान यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News