संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड कार्यालय पर आज पराली प्रबंधन प्रचार वाहन को एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पराली जलाना हमारे और हमारी भविष्य की पीढ़ियो की सेहत के लिए खतरनाक है।
एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रचार वाहन का उद्देश्य किसानो में जागरूकता पैदा करना है।पराली का प्रबंधन स्वयं किसानो के हित मे है।
वाहन रवाना होते समय मुख्य रूप से एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौंड़, एडीओ सांख्यिकीय शैलेन्द्र सिंह,एडीओ समाजकल्याण निर्मला ,लेखाकार मृत्युंजय सिंह ,प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य समेत अन्य कर्मचारीगण और किसान उपस्थित रहे।