UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर सूरज कुमार गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी 01 अदद मोटर साइकिल बरामद*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0053/2024 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1-सूरज कुमार पुत्र राम आसरे नि० ग्राम पुआरीकलाँ, जोधपुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को दिनांक-05/03/2024 को समय करीब 21.10 बजे लखराव पुलिया थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 एक अदद प्लेटिना मोटर साइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण- अभियुक्त सूरज कुमार ने पूछाताछ करने पर बताया कि मैंने इस मोटर साइकिल को धीरज हास्पिटल हरिबल्लमपुर की पार्किंग से चुराया है। मैं कुछ माह पहले धीरज हास्पिटल में सफाई का काम करता था और इस प्लेटिना मोटर साइकिल को 02-03 दिन से पार्किंग में खड़ा देखकर मेरे मन मे लालच आ गया इसलिए मैंने इसको चुराने का फैसला

किया और दिनांक 29/02/2024 को मैने इसका लाक तोड़कर चुरा लिया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रभाकर सिंह,हे0का0 दिनेश कुमार यादव,का0 नवजीत कुमार सरोज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News