संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी"नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023" के वर्षगांठ पर महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिंधोरा थाना प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ " महिला सशक्तिकरण""नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2030"के वर्षगांठ पर एक कार्यशाला का आयोजन कर बालिकाओं को आत्म सुरक्षा, स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक बताया जो नारी सशक्तिकरण को सशक्त बनाने के लिए उपयुक्त हैं। बालिकाओं द्वारा एक मानव चैन बनाकर "नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023" का सेलिब्रेशन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, प्रबंध निदेशक श्रीमान राहुल जी कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्यामधरत्रिपाठी,डॉक्टर जागृताकुशवाहा एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं ,तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित थे।