UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एमएलसी ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया।भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर कंचनपुर में रविवार को एमएलसी/भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित कार्यकर्ताओ को बताया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण भी किया। इस दौरान कर्दमेश्वर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र केशरी, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल, बिहारी पटेल, जयप्रकाश पटेल, विजय विश्वकर्मा, कुंदन कनौजिया, महेंद्र पटेल, रमेश शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, संदीप गौंड, संजीव विश्वकर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News