L संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
--------
*चिरईगांव* प्रदेशीय शिक्षक संघ एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता कर पत्रक सौपा।शिक्षक नेताओं ने विभागीय अधिकारियों द्वारा अध्यापकों में भय व असुरक्षा का महौल बनाकर उनमें डर बनाने के लिए आये दिन वेतन अवरुद्ध करने के आदेश आपत्ति जताई।एवं तत्संबंधी पत्रक डाक में रिसीव कराया गया। शिक्षकों के प्रतिनिधियों द्वारा विगत 15 मई के पत्र का संज्ञान लेने के अनुरोध के साथ अवगत कराया गया कि जहां एक तरफ परिषदीय विद्यालयों में 6+ वय वर्ग के बच्चों का ही नामांकन कराना अनिवार्य किया गया है। वहीं मान्यता के विद्यालय में 3+ वय वर्ग के बच्चों का नामांकन हो रहा है।इस तरह परिषदीय अध्यापकों द्वारा अपने अथक प्रयास से नामांकन कराया जा रहा है। इसके अलावा परिवार सर्वेक्षण पर सभी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी अध्यापकों द्वारा मिलकर आफ लाइन सर्वेक्षण किया गया है।जिसे पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।लेकिन साफ्टवेयर की समस्या से बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त जुलाई माह में रुके अध्यापकों के वेतन बहाली संबंधी खण्ड शिक्षा अधिकारी के आख्या के बाद अभी तक वेतन बहाल नहीं किया गया।जिसे बीएसए ने गम्भीरता लेते सम्बंधित बाबू को बुलाकर सभी पेंडिंग कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।और बीएसए ने आश्वासन दिया कि किसी अध्यापकों पर कार्यवाही नहीं होगी सभी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा से पूरा करें।प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से रविंद्र कुमार सिंह,ज्योति भूषण त्रिपाठी सुनील कुमार सिंह ,संजय कुमार सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पांडे,उमाकांत शर्मा, मनोज कुमार सिंह रमाशंकर यादव सहित ब्लॉक एवं जनपद के शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।