UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी में चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा पॉपुलर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक CTVS यूनिट और पूर्वांचल का सबसे बड़ा क्रिटिकल केयर विस्तार शुरू

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। चिकित्सा संस्थान वाराणसी में पॉपुलर हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई उपलब्धि जोड़ते हुए कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) की अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही 70 बेड वाला विस्तृत क्रिटिकल केयर यूनिट भी शुरू किया गया है,जो पूर्वांचल का सबसे बड़ा क्रिटिकल केयर सेंटर बनकर उभरा है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पियूष हरि के अनुसार,इस सुविधा के शुरू होने से पहले गंभीर हृदय एवं रक्त वाहिका संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था। इससे समय,धन और जोखिम—तीनों की समस्या उत्पन्न होती थी। अब यह अत्याधुनिक सुविधा वाराणसी में ही उपलब्ध होने से मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। पॉपुलर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. ए. के. कौशिक और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. किरण कौशिक ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा से मरीजों को सुलभ,किफायती और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना रहा है,CTVS यूनिट की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे अब जटिल हृदय सर्जरी स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी,CTVS सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा ने जानकारी दी कि इस यूनिट में ओपन हार्ट सर्जरी,बायपास सर्जरी,वाल्व रिप्लेसमेंट जैसी जटिल प्रक्रियाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की जाएंगी। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर,उन्नत उपकरण,और 24x7 उपलब्ध विशेषज्ञ टीम मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करेगी।अस्पताल में प्री-ऑपरेटिव जांच से लेकर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल तक हर चरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा,जिससे मरीजों की रिकवरी तेज और सुरक्षित हो सके। अनुभवी डॉक्टरों, प्रशिक्षित नर्सों और तकनीशियनों की टीम हर समय आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहती है। इस नई सुविधा से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल,बिहार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी,जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों में कमी आएगी। पॉपुलर हॉस्पिटल का लक्ष्य भविष्य में और भी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार करना है,ताकि क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकें। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी,बल्कि हृदय रोगियों के उपचार में नई उम्मीद और बेहतर जीवन गुणवत्ता का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News