UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तेज रफ्तार डम्फर ने ऑटो रिक्शा को मारा टक्कर,एक की मौत,दो घायल

Updated on: 28 July, 2026

रेलवे के लिये मिट्टी ढोने वाले डम्फर चालकों के हाइस्पीड से लोग आक्रोशित

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

जौनपुर जफराबाद जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नाला के समीप  बुधवार  को तेज रफ्तार डम्फर ने सवारी भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो पानी भरे नाले में पलट गया।ऑटो में सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी था दो अन्य घायल हो गए।बुधवार की दोपहर केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र फेरई राम अपने ससुर हीरालाल पुत्र रामराज निवासी कजहित बडीहा मोड़ के आंख का ऑपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था।उनके आंख को बुधवार को उनका आंख दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था।वहां से वह घर वापस लौट रहा था।ऊक्त स्थान पर तेज रफ्तार मिट्टी लदे डम्फर ने ऑटो को टक्कर मार दिया।टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फिट गहरे नाले में जाकर पलट गया।उसमें सवार हीरालाल अचेत हो गए।ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरालाल को किसी प्रकार लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला।उसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर पहुंचाया।जहा पर डॉ मनोज कुमार ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया।बाकी दोनो का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डम्फर चालकों के रफ्तार का डर आम लोगों को प्रतिदिन महसूस होता है।लोग मिट्टी लादकर धूल उड़ाते इन डंफरो के तेज रफ्तार चाल पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है।स्कूल कालेज के बच्चे भी डरे रहते है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News