UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दबंग अभियुक्त को लालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated on: 14 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - जनपद में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व धोखाधड़ी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले दबंग अभियुक्त प्रिंस उपाध्याय पुत्र सन्तोष उपाध्याय निवासी परमानन्दपुर थाना शिवपुर वाराणसी को शुक्रवार को देर रात्रि लालपुर पाण्डेयपुर थानांतर्गत रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया की 24 दिसंबर 2025 को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर वादी मुकदमा द्वारा प्रतिवादीगण द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा ले लेना, पैसे मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त प्रिंस उपाध्याय पुत्र सन्तोष उपाध्याय को रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 61(2)क, 318(4), 319(2), 336(3),338,340(2),351(2) बीएनएस 3(1)द, 3(1)ध,3(2)5 एससी-एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर पाण्डेयपुर अतुल कुमार सिंह, उ0नि0 मनीष सिंह, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह, हे0का0 सुनील चन्द्र यादव आदि 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News