संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
राजातालाब। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने एक रैली का आयोजन कर पौधरोपण का कार्य किया।रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए रानी बाजार होकर महाविद्यालय में समाप्त हुई। स्वयंसेवकों ने नीम के वृक्ष का वृक्षारोपण किया वाराणसी लोकसभा में मतदान के समय राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चयनित दिव्यांग मित्रों को जिला अधिकारी वाराणसी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र भी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिलानंद सिंह एवं डॉ0 अर्चना सिंह ने प्रदान किया। छात्रों के मंगल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।