संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। यूपी पुलिस परीक्षा की सहायक नोडल अधिकारी ममता रानी ने बताया की कमिश्नरेट वाराणसी में कुल 80 परीक्षा केन्द्रो पर 05 दिवस दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 में दो पालियो में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदो पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित पुनर्परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें प्रत्येक पाली में 33984 अभ्यर्थी द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रथम पाली प्रातः10.00 बजे 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली शाम 03.00 बजे से 05.00 तक। परीक्षा प्रारम्भ होने से 02 घण्टे पूर्व अभ्यर्थियो को प्रवेश प्रारम्भ कराया गया। उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप कुल 07 पुलिस उपाधीक्षक तथा कुल 979 पुलिसकर्मियो की ड्यूटी परीक्षा केन्द्रो पर लगायी गयी थी तथा 160 आरक्षियो की ड्यटी बतौर हमराह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगायी गयी थी, एवं पर्याप्त पुलिस बल को रिजर्व रूप में रखा गया था, इसी क्रम में परीक्षा के सकुशल आयोजन हेतु रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप तथा परीक्षा केन्द्रो तक जाने वाले मार्गाे पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया गया तथा डायल 112 के वाहनो के साथ-साथ एण्टी रोमियो स्क्वाड को निरन्तर शहर में भ्रमण करने/अराजक तत्वो पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के आस-पास कलस्टर के रूप में एम्बुलेन्स की समुचीत व्यवस्था भी की गयी थी। उक्त परीक्षा की सुचिता एवं सकुशल आयोजन हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को नामित करते हुए 09 उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया तथा 472 बायोमैट्रिक मशीनरी व परीक्षा कक्ष में 1592 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे।
उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा की सुचिता को भंग करने एवं पहचान छुपाकर/प्रतिरूपण (प्उचमतेवदंजपवद) कर परीक्षा देते समय पकडें़ जाने पर थाना लंका पर 02 एवं भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी पर 01 कुल 03 अभियोग 05 अभियुक्तों के विरूद्व सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा की जा रही है।
वाराणसी के कुल 80 परीक्षा केन्द्रो पर 05 दिवस दिनांक- 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 में दो पालियो में आयोजित की गयी दिनांक 23,24,25.30,31,08.2024 को कुल 2,33,083 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 106757 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।