संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-204/2023 धारा 147/332/353/336/427/506 | भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवा कुमार पुत्र स्व0 शिवकुमार निवासी ग्राम परानापुर कजड़ बस्ती थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 19.05.2023 को कादीपुर स्टेशन जाने वाली रोड से कंजड़ बस्ती को जाने वाले रास्ते से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबध मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त शिवा कुमार ने बताया कि दिनांक- 12.05.2023 को सुबह करीब 08.30 बजे आबकारी टीम दबिश देने जब कंजड़ बस्ती में पहुँची तो हमारे गाँव की ही एक महिला ने पकड़े जाने के डर से दबिश पार्टी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से अपनी झोपड़ी में स्वयं आग लगा ली थी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी थी तभी उसकी आवाज पर में और मेरे साथ 1. राकेश करवल 2. विक्की करवल 3. शक्ति 4. रमेश आदि निवासीगण कंजड़ बस्ती थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी तथा 2-3 लोग जिनका नाम मैं नहीं जानता हूँ हम सभी लोग मिलकर आबकारी और पुलिस टीम पर पथराव किये थे तथा पकड़े जाने के डर से वहाँ से भाग गये थे।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 रोशन कुमार थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।