UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलकर नए तकनीक और कौशल को जीवन मे अपनाए।* विमल कुमार सिंह

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*वाराणसी।* खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खेलकर नए तकनीक और कौशल को जीवन मे अपनाएं तो सफलता कदमों में मिलेगी। उक्त बातें जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता माटी गाँव प्रीमियर लीग के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की। एक सप्ताह से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच आज आदर्श इंटर कॉलेज, माटी गांव, चन्दौली में सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच ग्राम पंचायत डिग्घीऔर ग्राम पंचायत चांदपुर के बीच खेला गया। चांदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 101 रन बनाया और लक्ष्य का पीछा करते हुए डिग्घी की टीम ने 11.5 ओवर में दो विकेट शेष रहते हुए मैच को जीत लिया। निर्णायक मैच में 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब डिग्घी के प्रदीप को मिला तथा पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर डिग्घी के राहुल को 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया ।समापन अवसर के मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रशिक्षण अधिकारी वाराणसी विमल कुमार सिंह द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को मेडल तथा विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान किया गया । 

       इस अवसर पर आयोजक मंडल के सभी सदस्य शुभम सिंह, अनुज सिंह, शुभम शर्मा, वैभव सिंह, अंकित सिंह, विवेक सिंह, हर्षित सिंह, अजीत यादव व अनिल यादव सहित खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News