UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय वयो श्री योजना के तहत हरहुआ ब्लाक में वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण वितरित की गई

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। हरहुआ ब्लॉक मुख्यालय पर आज मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का अयोजन किया गया।शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने उपस्थित वयो वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार वृद्ध जनों के कष्ट निवारण हेतु राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के साथ अब राष्ट्रीय वयोश्री योजना द्वारा उठने - बैठने,चलने - फिरने एवम देखने- सुनने में सहायता दे रही है। बृद्धजनों को आर्थिक एवं शारीरिक दोनों कष्टों को पेंशन एवं निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दूर करने का काम कर रही है।खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित उपाध्याय एवं विधायक अजगरा प्रतिनिधि गौरव सिंह,नोडल अधिकारी अंजनी सिन्हा ने भी योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी।एलिमको के अधिकारी अंजनी कुमार सिन्हा के अनुसार शिविर में कान की मशीन 82,नी ब्रेश 332,सर्वाइकल कालर 8,सिलिकन गद्दी 160,विभिन्न प्रकार की छड़ी 87,28,67 तथा एलएस बेल्ट 128 एवं कमोट कुर्सी 102 वितरित किया गया।कुल 222 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया।शिविर में प्रमुख रूप से एडीओ( आईएसबी) सुनील कुमार पांडेय,एडीओ ( संख्या) शैलेश सिंह,एडीओ कोऑपरेटिव अवधेश कुमार सिंह,ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण निर्मला,लेखाकार मृत्युंजय सिंह स्थापना लिपिक शेर सिंह,बी टी अमित श्रीवास्तव,अंजनी श्रीवास्तव,ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव व अभिलाष सहित अन्य ब्लाक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News