UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ मे दो हजार कुंतल धान की हुई खरीद*।

Updated on: 21 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

 

*रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी किसानो के धान खरीदे जाएँगे :* अवधेश सिंह

वाराणसीह रहुआ।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर और गोसाईपुर नं2 धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया निरीक्षण मे गोसाईपुर नंबर दो क्रय केन्द्र पर 8 किसानो से 365.80 कुंटल खरीद हो चुकी है।इसमे से दो सौ कुंतल डिलीवरी हो चुकी है।आयर समिति के क्रय केन्द्र के निरीक्षण मे 58 किसानो से 1600 कुंतल खरीद मिली।मौके पर मुर्दहा निवासी कृष्णमुरारी चौबे तथा राधेश्याम चौबे के धान की तौल हो रही थी।क्रय केन्द्र प्रभारी तथा सचिव दुर्गा मिश्र ने बताया कि 1210 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि अभियान मे बोरों और धनराशि की कोई कमी नही होने दी जाएगी।सचिव को निर्देशित किया गया कि क्रय केन्द्र के अभिलेख अद्यतन व दुरूस्त रखें।एडीओ सहकारिता ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए लक्ष्यानुरूप धान खरीद करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान सूर्यप्रकाश मौर्य 'भीम',जितेन्द्र पांडेय,विकास मिश्र,कृष्णमुरारी चौबे,शीतलेश तथा चंद्रेश उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News