UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अब थाना स्तर पर नहीं होगी क्राइम टीम, जोन स्तर पर मिनी एसओजी गठित*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* अब थाना स्तर पर क्राइम टीम नहीं होगी। उसके स्थान पर जोन स्तर पर मिनी एसओजी टीमों का गठन किया जा रहा है। मिनी एसओजी को चोरी-उचक्कागिरी की घटनाओं का खुलासा करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। डीसीपी एसओजी टीम के कामकाज की मानीटरिंग करेंगे। थाना स्तर पर गठित क्राइम टीमों के इस तरह के अपराध नियंत्रण में प्रभावी न होने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यह बदलाव किया है। 

 

 

पुलिस आयुक्त ने काशी, वरुणा और गोमती जोन के तीनों डीसीपी को मिनी एसओजी टीम गठित करने का निर्देश दिया है। काशी और वरुणा जोन में मिनी एसओजी टीम का गठन कर दिया गया है। जबकि, गोमती जोन में टीम गठित की जा रही है। मिनी एसओजी का काम चोरी और उचक्कागिरी जैसी छोटी आपराधिक घटनाओं का खुलासा करना होगा। कामकाज की मॉनिटरिंग डीसीपी करेंगे। हत्या, लूट और डकैती का खुलासा करने की जिम्मेदारी पहले की ही तरह कमिश्नरेट स्तर पर गठित एसओजी की होगी। पुलिस आयुक्त ने आपराधिक घटनाओं के त्वरित गति से खुलासे के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उनके कामकाज के नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी बनाई गई है। लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।अफसरों की होगी एक-एक मार्ग की जिम्मेदारी, जाम लगा तो होंगे जवाबदेह*शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के अफसरों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर के एक-एक प्रमुख मार्ग की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिस मार्ग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, वह स्थानीय थानों और ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम न लगने के साथ ही अतिक्रमण नहीं होने देंगे। काम में नगर निगम सहित अन्य विभागों की भी मदद ली जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News