UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस को बेटियों ने उत्सव के रूप में मनाया*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- चोलापुर ब्लाक अंतर्गत धरसौना मांगलिक भवन में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस उत्सव अभियान के समापन पर किशोरियों और महिलाओं के साथ कल्याणकारी योजना पर कार्यशाला का आयोजन फावा ग्रुप व लोक चेतना समिति के सहयोग से आयोजन किया गया तथा वक्ताओं ने बेटी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बेटियों से संबंधित प्रचलित कुरीतियों,समस्याओं पर बात रखते हुए बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए कल्पना चावला अंतरिक्ष यात्री एवं मलाला यूसुफजई का उदाहरण देते हुए शिक्षा में अग्रसर रहने हेतु एवं हर मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन करते किये। कार्यक्रम में रामपुर, छित्तमपुर, बहादुरपुर, बेला, ताड़ी, धरसौना, दमड़ीपुर, गौरा उपरवार, बबियांव, महदा, परानापट्टी, मंगोलेपुर, चौबेपुर, कटारी,उमरहाँ, धौरहरा से किशोरियों और महिलाओं की भागीदारी रही ।समाज में प्रचलित रुढियों को तोड़ने के लिए खेल भी आयोजित हुआ। बेटियों के प्रति कुरीतियों पर बात करते हुए समझ बनाया गया।जिसमें 128 किशोरियों एवं महिलाओं की भागीदारी रही तथा जिसमें सूबेदार, रुखसाना, माला, फातिमा, सुधा, सीमा दीदी का सहयोग रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News